सिद्धार्थनगर। राज्यकर विभाग की ओर से शहर के एक होटल में व्यापारी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें व्यापारिक गतिविधियों के प्रोत्साहन, पंजीकरण वृद्धि और राजस्व वृद्धि और स्थानीय स्तर पर जीएसटी 2.0 इकाई के प्रति जागरूक करते हुए व्यापारियों से संवाद किया गया।
कार्यक्रम में विभिन्न व्यापारियों एवं उनके प्रतिनिधिमंडल ने विभाग के समक्ष अपनी समस्याएं और सुझाव प्रस्तुत किए। उपायुक्त राज्यकर सिद्धार्थ सौरभ की अध्यक्षता एवं असिस्टेंट कमिश्नर मनोज कुमार वर्मा के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में व्यापारी घनश्याम जायसवाल, राजकमल जायसवाल, रामदास, प्रहलाद जायसवाल, शांतनु दुबे माैजूद रहे।