सिद्धार्थनगर। जिले के 36 समितियों पर शुक्रवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर 6844 बोरी डीएपी, 20254 बोरी यूरिया व 9615 बोरी एनपीके का वितरण किया जाएगा। किसानों में निर्धारित दर पर खाद मिलेगी।
यह जानकारी सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता प्रकाश बहादुर गौतम ने दी। बताया कि 400 बोरी बी-पैक्स भेडौहा व 400 बोरी बी-पैक्स बिशुनपुर में, 370 बोरी जखवलिया, 300 बोरी बेलउख, 280 बोरी घोसियारी खास, 250 महुआरा, 250 देवरिया चमन, 250 इनरीग्रांट व 250 सिरसिया, 230 सेखुई व 220 खेसरहा, 200 बोरी पिपरा दोयम, 200 बोरी मुड़िला बक्शी, 180 बोरी पथरा बाजार समेत 6844 बोरी डीएपी का वितरण समितियों पर किया जाएगा।
इसी प्रकार से एक हजार बोरी यूरिया बी-पैक्स कुआहाटा, एक हजार बोरी कोटिया गडौरी, एक हजार बोरी बंसतपुर, 926 बोरी बी-पैक्स चिल्हिया, 500 जोगिया, 500 बोरी सिरवत, 500 सेहुड़ा, 500 बोरी सेमरहना, 500 बोरी हरिबंशपुर, 500 शिवपतिनगर, 500 बोरी बी-पैक्स गुजरौलिया पर यूरिया का वितरण किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि सभी सचिव किसानों को निर्धारित दर पर ही उर्वरक का वितरण करेंगे। अधिक दाम पर खाद की बिक्री करने की शिकायत मिलने पर संबंधित पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।