खुनुवां। अयोध्या में 25 नवंबर को होने वाले ध्वजारोहण समारोह को लेकर भारत-नेपाल सीमा खुनुवां बाॅर्डर पर सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। रविवार को एसएसबी के एएसआई गोपाल चंद्र पाठक और पुलिस चौकी प्रभारी बीरेंद्र कुमार पासवान के नेतृत्व में रविवार को बाॅर्डर पर चेकिंग अभियान चलाया गया। सीमा से होकर गुजरने वाले हर नागरिक के परिचय पत्र जांचे जा रहे हैं तथा वाहनों की तलाशी के बाद ही आगे जाने की अनुमति दी जा रही है।