अयोध्या में होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर भारत-नेपाल सीमा खुनुवां पर
ढेबरूआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं। बढ़नी बॉर्डर सहित विभिन्न सीमा चौकियों पर एसएसबी, पुलिस और इंटेलिजेंस की टीमों द्वारा जांच और कड़ी निगरानी की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था और भी सख्त कर दी गई है। स्थानीय प्रशासन ने सभी सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहने के निर्देश जारी किए हैं। एसएसबी के अतिरिक्त पुलिस सार्वजनिक स्थानों पर भी निगरानी बढ़ाई गई है।