फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: प्लेटफाॅर्म दो पर बनेगा टिकट काउंटर, यात्रियों को सहूलियतॅ

Thu, 01 Jan 2026 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर दो पर टिकट घर बनाने की कवायद जल्द ही शुरू होगी। गुड्स शेड का काम पूरा हो गया है और अब इसके बाद नए टिकट घर बनाए जाने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

इससे यात्रियों को क्राॅसिंग बंद होने पर दूसरी ओर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और उन्हें स्टेशन के दोनों तरफ टिकट घर होने से लंबी लाइन लगाने से भी निजात मिल जाएगी।
जिला मुख्यालय स्थित सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़कर शहर समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के लोग दूर-दराज तक सफर करते हैं। वर्तमान में अमृत भारत योजना के तहत स्टेशन का कायाकल्प करते हुए विभिन्न यात्री सुविधाएं विकसित की गई हैं। अब स्टेशन के दक्षिण की तरफ स्थित दूसरे प्लेटफाॅर्म पर टिकट घर का निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। इससे सिद्धार्थ तिराहे के पास स्थित रेलवे क्राॅसिंग का गेट बंद होने के बाद भी यात्री स्टेशन पर पहुंचकर टिकट लेने के साथ ही किसी भी प्लेटफाॅर्म से ट्रेन पकड़ सकेंगे।
विज्ञापन

नए टिकट घर के निर्माण से रेल लाइन के दक्षिण तरफ स्थित शहर के मोहल्लों समेत उसका बाजार व जोगिया आदि क्षेत्र के लोगों को रेलवे क्राॅसिंग पार कर स्टेशन की तरफ नहीं जाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें