फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मेडिकल कॉलेज में लगे तीन वेंटिलेटर, मिलेगी सहूलियत

Fri, 02 Jan 2026 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में लगा वेंटिलेटर। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में सीएसआर मद से तीन वेंटिलेटर लगाए गए हैं। इससे जल्द ही मेडिकल कॉलेज में आने वाले अति गंभीर मरीजों को सहूलियत मिलेगी। इसका संचालन जल्द ही किया जाएगा।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में प्रतिदिन लगभग 30 से 35 मरीज इलाज करवाने के लिए आते हैं। इसमें से कई मरीज बहुत गंभीर भी होते हैं। जिन्हें इलाज के लिए आईसीयू व वेंटिलेटर की जरूरत पड़ती है।
ऐसे में इन मरीजों को सहूलियत देने के लिए सांसद जगदंबिका पाल ने सीएसआर मद से तीन वेंटिलेटर मेडिकल कॉलेज को दिलाया है।
लगभग 40 लाख की लागत से खरीदी गई वेंटिलेटर मशीन अब जिले के अति गंभीर मरीजों के लिए वरदान साबित होगा। इसका संचालन शुरू होते ही मरीजों को तत्काल इलाज संभव हो पाएगा। मेडिकल कॉलेज में पहले से ही 10 बेड का एचडीयू वार्ड बनाया गया है।
विज्ञापन

इसमें अब वेंटिलेटर को भी रखा जाएगा, जो मरीजों को काफी सहूलियत देगा। इसका संचालन शुरू होते ही मरीजों को गोरखपुर व लखनऊ रेफर करने की आवश्यकता कम पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें