सिद्धार्थनगर। जोगिया उदयपुर थाना क्षेत्र के जोगमाया गांव से तीन किशोरियां लापता हो गई थीं। पुलिस ने उन्हें 24 घंटे के भीतर सकुशल ढूंढ लिया। वे पारिवारिक कारणों से नाराज होकर बिना बताए घर से चली गई थीं। पुलिस को 29 सितंबर को डायल-112 के माध्यम से उनके लापता होने की सूचना मिली थी। प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार ने तुरंत पुलिस टीम को सक्रिय किया। टीम ने संभावित स्थानों पर किशोरियों की तलाश शुरू की। लगातार खोजबीन और आवश्यक पूछताछ की गई। पुलिस के प्रयासों से तीनों को 30 सितंबर को बरामद कर लिया गया। बरामदगी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की गई है। परिजन ने जोगिया उदयपुर पुलिस की सराहना करते हुए आभार जताया। पुलिस टीम में अरुण कुमार, रेवाती रमण यादव, जनार्दन यादव, श्रीनंद यादव, मंजीत सिंह और श्वेता यादव शामिल थे।