फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सरकार की योजनाओं के बारे में दी गई जानकारी

Wed, 30 Sep 2026 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लोटन। सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को लोटन ब्लॉक सभागार में एक बहुउद्देशीय सेवा शिविर लगा। इसमें सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। लोटन मंडल अध्यक्ष संजय कुमार शुक्ल ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार गरीब कल्याण और अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने को प्राथमिकता दे रही है। सरकार चाहती है कि कोई भी पात्र व्यक्ति जानकारी के अभाव में वंचित न रहे। शिविर में पंचायती राज, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, आंगनबाड़ी, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के स्टॉल लगे। जिला पूर्ति, पशुपालन और वन विभाग सहित कई अन्य विभागों ने भी स्टॉल लगाए। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख आशीष सिंह, बीडीओ सर्वेश मोहन, दृगनारायण सिंह, अरविंद मणि त्रिपाठी, सतीश वर्मा और रुद्रनारायण पांडेय मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें