- नकथर बाईपास से पकड़े गए किशोरों के कब्जे से बैटरी, इन्वर्टर और डीवीआर बरामद
शोहरतगढ़। अगया गांव के पंचायत भवन में चोरी के मामले में पुलिस ने सोमवार को तीन बाल अपचारियों को नकथर बाईपास से पकड़ा। उनके कब्जे से बैटरी, इन्वर्टर और डीवीआर बरामद हुए। न्यायालय में पेश करने के बाद तीनों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
थानाध्यक्ष शेषमणि पांडेय ने बताया कि 30 सितंबर की रात पंचायत भवन से बैटरी, इन्वर्टर, डीवीआर समेत अन्य सामान चोरी हुआ था। बृहस्पतिवार को कर्मचारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
सोमवार को नकथर बाईपास पर पुलिस को तीन किशोर संदिग्ध हालत में मिले। तलाशी के दौरान उनके पास बोरे में चोरी का सामान मिला। पूछताछ में उन्होंने पंचायत भवन से सामान चोरी करने की बात स्वीकार की।