सिद्धार्थनगर। डीएम डॉ. राजागणपति आर ने बताया कि स्टेट ट्रांसफाॅर्मेशन कमीशन-1 (नियोजन विभाग) उप्र शासन की ओर से जिले के लिए तीन प्रबुद्धजनों का चयन हुआ है। वे समर्थ व विकसित उत्तर प्रदेश 2047 अभियान के तहत विजन डॉक्यूमेंट तैयार करेंगे। सेवानिवृत्त आईपीएस यशपाल सिंह, सेवानिवृत्त प्राचार्य शैलेंद्र प्रताप सिंह और वरिष्ठ वैज्ञानिक व अध्यक्ष कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज, अयोध्या के डाॅ. ओमप्रकाश वर्मा नामित किए गए हैं। चयनित प्रबुद्धजनों की मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में लखनऊ में एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गई है। इसके बाद इन प्रबुद्धजनों की टीम जिले में दो दिवसीय अभियान की जन-जागरूकता के लिए प्रवास करेंगे।