सिद्धार्थनगर। डीएम डाॅ. राजा गणपति आर की अध्यक्षता में शनिवार को तहसील शोहरतगढ़ में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया। इस अवसर पर कुल 49 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए। जिसमें राजस्व 34, पुलिस विभाग व विकास दो, पूर्ति विभाग चार व लोक निर्माण विभाग एक तथा अन्य विभागों से छह प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत हुए।
राजस्व के सात प्रार्थना-पत्रों का मौके पर निस्तारण करा दिया गया। इस दौरान डीएम ने निर्देश दिया कि शेष शिकायती प्रार्थना पत्रों को तीन दिवस के अंदर शत-प्रतिशत निस्तारण संबंधित विभाग के अधिकारी को सुनिश्चित कराएं।
उन्होंने कहा कि शिकायतों के तत्काल निदान के लिए जिला स्तरीय टीम बनाकर मौके का जांच कराने के निर्देश दिए। भूमि से संबंधित विवाद मौके पर जाकर निरीक्षण कर निस्तारण कराएं। जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि तहसील समाधान दिवस में प्राप्त हो रही शिकायतों और आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों का समय से और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाएं।
इसके साथ ही शिकायतकर्ता और विपक्षी दोनों के समक्ष जांच कर कार्रवाई की जाए। कानूनगो और लेखपालों को निर्देश दिया कि भूमि संपत्ति रजिस्टर और भूमि विवाद रजिस्टर अवश्य बना लें। कोई भी प्रकरण लंबित नहीं होना चाहिए यदि किसी भी विभाग का प्रकरण लंबित पाया जाएगा तो कार्रवाई की जाएगी।