ढेबरुआ क्षेत्र के धनौरा के पास दो बाइकों में भिड़ंत में घायल। संवाद
ढेबरुआ थाना क्षेत्र में एसएसबी रोड पर धनौरा के पास हुआ हादसा
ढेबरुआ। ढेबरुआ थाना क्षेत्र में एसएसबी रोड पर धनौरा के पास बुधवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, रोइनिहवा निवासी अब्दुल रहमान (19) पुत्र अब्दुल समद और रोजन (30) पुत्र मोहम्मद रशीद बाइक से बढ़नी से अपने घर लौट रहे थे। वहीं, ढेबरुआ क्षेत्र के भावपुर उर्फ गुलरी निवासी रवि शर्मा (21) पुत्र चंद्रभान बाइक से बढ़नी की ओर जा रहे थे। धनौरा के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें तीनों युवक घायल हो गए।
हादसे में रवि शर्मा के सिर और पैर में गंभीर चोटें आईं। वहीं, अब्दुल रहमान के पैर और रोजन के दाहिने हाथ व पैर में गंभीर चोटें आई हैं। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।