पकड़ी बाजार। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के चेतिया मार्ग पर फजिहतवा पुल के पास दो बाइक की आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शोहरतगढ़ पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के भठवा गांव निवासी प्रदीप (18) और रामप्रवेज (20) काम करके बभनी से बाइक से घर लौट रहे थे। फजिहतवा पुल के पास पहुंचने पर जम्हिरिया की तरफ से आ रही दूसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के भटमला निवासी एक व्यक्ति को भी चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।