- यातायात माह के 21वें दिन चलाया गया जागरूकता अभियान
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। यातायात जागरूकता माह के तहत शनिवार को यातायात पुलिस ने सड़क सुरक्षा अभियान चलाया। इस दौरान हेलमेट और सीटबेल्ट लगाकर वाहन चलाने वालों को फूल देकर सम्मानित किया गया और दूसरों को भी यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।
यातायात प्रभारी अजय कुमार यादव की अगुवाई में वाहन चालकों को निर्धारित स्थान पर पार्किंग करने, क्षमता से अधिक सवारी न बैठाने और सड़क पर अनावश्यक वाहन न रोकने की जानकारी दी गई। वहीं, ओवरस्पीड पर अंकुश लगाने के लिए दो इंटरसेप्टर वाहनों से राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर निगरानी की जा रही है। गति सीमा का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालान की कार्रवाई भी की जा रही है। पुलिस ने वाहन चालकों से नियमों का पालन कर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में सहयोग की अपील की।