फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: चोरों ने उड़ाए ढाई लाख के जेवरात, पुलिस ने मामला संदिग्ध बताया

Thu, 09 Oct 2025 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
इटवा। मिश्रौलिया थाने के गौरडीह गांव में बुधवार रात चोर ढाई लाख रुपये के जेवर चुराने का मामला सामने आया है। इस संबंध में महिला का एक वीडियो वायरल हो रहा है। संवाद एजेंसी इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

जानकारी होने पर एसओ बृजेश सिंह ने मामले की खुद जांच की और कहा कि मामला संदिग्ध लग रहा है, लेकिन जांच की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, ग्राम गौरडीह निवासी महबूब का परिवार रोज की तरह बुधवार की रात खा-पीकर सोया हुआ था। महबूब की पत्नी शरिरूननिशा के मुताबिक रात में उसकी बेटी किसी कारण से जाग रही थी। उसे कमरे से निकलते दो संदिग्ध व्यक्ति नजर आए तो उसने शोर करते हुए चोरों पर किचन में रखा चाकू फेंक दिया।
इससे घर में घुसे चोर घबरा गए और भाग गए। महिला ने करीब ढाई लाख रुपये के जेवर चोरी होने का आरोप लगाया है। इस मामले में की जानकारी पुलिस को हुई। इसके बाद पहुंचकर जांच की। चर्चा है कि बाद में महिला चोरी की बात से मुकर गई और उसने तहरीर देने से मना कर दिया है।
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ ब्रजेश सिंह ने बताया कि घर का दरवाजा आगे पीछे दोनों तरफ से बंद था। मामले में जांच कि जा रही है। महिला शरिरूननिशा भी एक वीडियो में चोरी होने और एक में न होने की बात कहती हुई दिख रही है। मामले की जांच की जा रही है। इसके साथ ही संदिग्धों को देखकर उनसे पूछताछ भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें