तुलसियापुर। ढेबरुआ क्षेत्र के तुलसियापुर चौराहे पर क्लीनिक चलाने वाले चिकित्सक के घर से चोर लाखों के जेवर और 10 हजार नकदी उठा ले गए। पीड़ित ने डायल 112 और ढेबरुआ पुलिस को इसकी सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है। ढेबरुआ क्षेत्र के तुलसियापुर चौराहे पर पश्चिम बंगाल के रहने वाले डाॅ. चिन्मय राय अपना मकान बना कर क्लीनिक चलाते हैं। बृहस्पतिवार की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में उनके घर में घुसे चोरों ने लाखों के जेवर और 10 हजार नकदी चोरी कर लिए। सुबह सूचना मिलने पर ढेबरुआ पुलिस ने मौके पर जाकर मौके का मुआयना किया। इस संबंध में ढेबरुआ एसएचओ गौरव कुमार सिंह ने बताया कि शीघ्र ही चोरी के मामले का खुलासा किया जाएगा।