बांसी। कोतवाली क्षेत्र के तेलौरा गांव के टोला उसका निवासी राम बेलास तिवारी के घर में सोमवार की रात चोरी हुई। इसमें लाखों रुपये के जेवर कर उठा ले गए। पीड़ित ने बताया कि सोमवार की रात चोर घर में घुस आए और घर में पेटी में रखे जेवर और बहू के 30 हजार रुपये उठा ले गए है। परिजनों का कहना है कि रात में पुलिस को सूचना दिया गया था। कोतवाल गौरव सिंह का कहना है कि कोई तहरीर नहीं मिली है। मौके पर गए थे मामला संदिग्ध लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है।