फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: जंगला तोड़कर घर में घुसे चोर, नकदी और आभूषण ले गए

Sun, 25 Oct 2026 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
गोल्हौरा थाने के ग्राम कोटखास में चोरी के बाद घर में बिखरा सामान। संवाद - फोटो : क्लीनिक को सील कराते स्वास्थ्य अ​धिकारी। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
गोल्हौरा थाना क्षेत्र के कोटखास गांव का मामला, पुलिस बोली- प्रथम दृष्टया संदिग्ध लग रही घटना
विज्ञापन

इटवा। गोल्हौरा थाना क्षेत्र के कोटखास गांव में एक घर में चोरी की घटना सामने आई है। चोर खिड़की का बड़ा जंगला तोड़कर अंदर घुस गए और नकदी और आभूषण लेकर भाग निकले। पीड़ित इरफान की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इरफान के अनुसार, उनका परिवार शुक्रवार रात खाना खाने के बाद सो गया था। इरफान खुद घर के बाहर बरामदे में सो रहे थे। उनका भांजा रफीउल्लाह घर के अंदर सोया हुआ था। परिवार के एक अन्य सदस्य मुबारक चार दिन पहले मुंबई गए थे। इरफान का आरोप है कि चोरी के दौरान घर की महिलाएं जाग गई थीं। चोरों ने बच्चों को जान से मारने की धमकी दी थी। इस धमकी से डरकर महिलाएं चुप रहीं और चोर अपना काम करके भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोल्हौरा थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र ने बताया कि पुलिस चोरी की घटना की गहनता से जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया यह पूरी घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। जांच के आधार पर ही पुलिस आगे की आवश्यक कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें