फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: चैनल का ताला तोड़ चोरों ने नकदी-जेवरात उड़ाए

Sat, 11 Oct 2025 11:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
डुमरियागंज क्षेत्र के हल्लौर गांव में चोरी के बाद घर में बिखरा सामान। संवाद
विज्ञापन
- डुमरियागंज क्षेत्र के हल्लौर में चोरों ने दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन


डुमरियागंज। क्षेत्र के हल्लौर गांव में शुक्रवार-शनिवार की रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। चोर घर के चैनल का ताला तोड़ करीब बीस हजार नकदी समेत करीब साढ़े चार लाख कीमत के जेवरात को उड़ा ले गए। शनिवार को सुबह जागने पर परिजनों को चोरी की जानकारी हुई तो डुमरियागंज पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।



जानकारी के अनुसार, हल्लौर गांव निवासी सैय्यद असगर जमील रिजवी ने डुमरियागंज पुलिस को दी तहरीर में बताया है तो 10-11 अक्तूबर की रात परिवार के सभी सदस्य खान पानी करके सोने चले गए। शनिवार को सुबह करीब छह बजे जगे तो देखा कि चैनल का ताला नीचे पड़ा है और चैनल खुला था। तत्काल कमरे में जाकर देखा तो कपाट का दरवाजा खुला, लाॅकर टूटा था और सामान बिखरा पड़ा था। कपाट में रखे जेवरात और 20 हजार नकदी चोर उड़ा ले गए। घटनास्थल का डुमरियागंज सीओ बृजेश कुमार वर्मा और थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव मौके पर पहुंचे और वारदात की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक डुमरियागंज श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि चोरी की वारदात में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है। मामले का शीघ्र खुलासा करने के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें