फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: घर में घुसे चोरों ने नकदी और गहने उड़ाए

Wed, 10 Sep 2025 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के बनकटा गांव में हुई घटना
विज्ञापन

मिश्रौलिया। मिश्रौलिया थाने के बनकटा गांव में सोमवार रात चोर लाइट बुझाकर एक घर में दाखिल हो गए। कमरे में बक्सा और अलमारी तोड़कर नकदी सहित अन्य सामान लेकर चंपत हो गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बनकटा निवासी दूधनाथ मौर्या का परिवार सोमवार की रात खा-पीकर सो गया। रात में आए चोरों ने बरामदे की लाइट बुझाकर मुख्य दरवाजे से दाखिल हुए और बक्से में रखे चार हजार रुपये निकाल ले गए। इस बीच अचानक दूधनाथ की नींद खुली तो अंधेरा देख वह उठ गए। लाइट जलाने पर घर के अंदर का दृश्य देख बरामदे में सो रहे घर के अन्य परिवार को वारदात की जानकारी दी। रात में ही उन्होंने डायल 112 पर पीआरवी को इसकी सूचना दी। थोड़ी देर बाद पहुंची पुलिस जांच कर लौट गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने कहा कि तहरीर नहीं मिली है। इस बारे में जानकारी करवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें