फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सेंध लगाकर चोर उड़ा ले गए लाखों के सामान

Mon, 25 Aug 2025 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शहर के सटे जगदीशपुर गांव में चोरी के बाद खेत में बिखरा हुआ सामान। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
- सदर क्षेत्र में दो दिन में दूसरी चोरी की वारदात से लोगों में दहशत
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। सदर क्षेत्र में चोरों ने लगातार दूसरे दिन वारदात को अंजाम दिया। सदर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर राजा गांव में शनिवार की रात घर के पीछे से नकब काट कर घुसे चोरों ने पांच बक्सों का ताला तोड़कर आठ लाख के आभूषण व दो हजार नगदी चुरा लिए। 11 दिन के भीतर लगातार तीन बड़ी चोरी की वारदातों से इलाके के लोगों में दहशत है।
विज्ञापन

क्षेत्र के जगदीशपुर राजा निवासी बसंत यादव ने बताता कि शनिवार रात नौ बजे खाना खाकर पूरे परिवार के साथ घर के बरामदे में सोए हुए थे। रविवार सुबह कमरे गए तो देखा कि पूरे कमरे का समान बिखरा पड़ा था। अलमारी खुली थी। कमरों में रखे बक्से गायब थे। उधर-उधर जांच की तो सिवान ले जाकर उसमें जेवरात निकाल कर चोर उठा ले गए थे। बक्से व अलमारी में आठ लाख आभूषण और दो हजार नकदी थे। बसंत ने बताय कि भतीजी की शादी के लिए सोने-चांदी के जेवर खरीद कर रखे थे। भतीजी की शादी नवंबर महीने में होनी है। इसके लिए महीनों से तैयारी की जा रही थी। चोरों ने मौका देखकर न केवल शादी की उम्मीदों पर पानी फेर दिया, बल्कि मेरी पत्नी और भाभी के आभूषण भी चोर उठा ले गए। घटनास्थल से लगभग 600 मीटर दूर खेत में बक्सा और अन्य सामान फेंककर चले गए। मौके पर केवल खाली बक्से और बिखरे सामान मिले। इससे पहले चोरों ने शुक्रवार की रात चिल्हिया क्षेत्र के बेलगड़ा और 10 दिन पहले महादेव गांव में भी लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें