फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ई-रिक्शा में साथ बैठती हैं, बतकही में उलझाकर गले से उड़ा देती हैं चेन

Sun, 11 Oct 2026 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। ई-रिक्शा में सफर के दौरान महिलाओं के गले से सोने की चेन चोरी करने की घटनाएं सामने आने के बाद सतर्कता जरूरी हो गई है। सिद्धार्थनगर सदर और बांसी कोतवाली क्षेत्र में ऐसी दो घटनाएं सामने आई हैं।
विज्ञापन

एक मामले में महिला ने साहस दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया और चेन भी बरामद हो गई, जबकि दूसरे मामले में चार महिलाओं की तलाशी के बावजूद चेन नहीं मिली। दोनों मामलों में शिकायत की स्थिति अलग रही, जिसके चलते पुलिस की कार्रवाई भी सीमित रही।
दुर्गा पूजा, दशहरा, रामलीला और दीपावली के दौरान बाजारों में भीड़ बढ़ने के मद्देनजर महिलाओं को सतर्क रहने की जरूरत है। हाल में सामने आई घटनाओं के अनुसार, ई-रिक्शा या ऑटो में सफर करने वाली महिलाओं को निशाना बनाया गया। आरोप है कि कुछ महिलाएं समूह में सवार होती हैं और बातचीत के दौरान दूसरी महिला का ध्यान भटकाने की कोशिश करती हैं। सफर के दौरान धक्का लगने या जगह बदलने जैसी स्थिति में गले से चेन निकालने की आशंका रहती है। वारदात का पता चलने तक आरोपी वाहन से उतर सकती हैं। हालांकि, केवल महिलाओं के समूह में यात्रा करने को अपराध का संकेत नहीं माना जा सकता। यात्रियों को किसी भी संदिग्ध गतिविधि के प्रति सतर्क रहने और घटना होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की जरूरत है।
विज्ञापन

21 सितंबर को भी हुई थी चेन चोरी की घटना : कस्बे के प्रतापनगर वार्ड निवासी अवनी श्रीवास्तव 21 सितंबर को अपनी मां के साथ ई-रिक्शा से जा रही थीं। इसी दौरान ई-रिक्शा में सवार महिलाओं में से एक पर उनके गले से करीब 10.283 ग्राम वजन की सोने की चेन चोरी करने का आरोप लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें