फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अमन, शांति और भाईचारे के पैगाम को अपनाने में दुनिया की भलाई

Tue, 09 Sep 2025 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
-जमाते इस्लामी हिंद संस्था ने डुमरियागंज के बैदोलागढ़ में बैठक करके अपने उद्देश्य और कार्यों पर डाली रोशनी
विज्ञापन

डुमरियागंज। नगर पंचायत के बैदौलागढ़ स्थित जमात-ए- इस्लामी हिंद के कार्यालय पर सोमवार को बैठक का आयोजन किया गया। इसमें संस्था के पदाधिकारियों ने सामाजिक सौहार्द, नैतिक मूल्यों, भाईचारे को बढ़ावा देने को लिए चल रहे अभियान पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन

सचिव जुबैर मलिक ने कहा कि मौजूदा दौर में नौजवान सच्चाई के रास्ते से विचलित हो रहे हैं जो फिक्र की बात है। ऐसे में सामाजिक संस्थाओं की जिम्मेदारी है कि वह आगे आकर उनका मार्ग प्रशस्त करें, जिससे भारत के उज्जवल भविष्य का निर्माण सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि पश्चिमी आधुनिकता के चकाचाैंध में आज युवा पीढ़ी मिल जुलकर रहने, बुजुर्गों का सम्मान, अध्यात्म की संस्कृति से दूर होती जा रही है। कहा कि इंटरनेट के सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफाॅर्माें से पोस्ट की जा रही संस्कार विहीन वीडियो युवाओं को बिगाड़ने का का कार्य कर रही हैं। ऐसे में जमात इस्लामी हिंद ने महिलाओं, नौजवानों, छात्रों व समाज के सभी वर्गाें में आपसी सम्मान को बढ़ावा देने, सकारात्मकता, रचनात्मक आचरण को बढ़ाने के लिए सीरते नबी के सहारा लेकर विभिन्न कार्यक्रमों, जिसमें सेमीनार, संगोष्ठी, छात्र-छात्राओं में प्रतियोगिताओं, खेलों, इंटरनेट के सदुपयोग, उच्च आचरण के लिए पुस्तिकाएं, पम्फलेट, पर्चाें से जागरूकता अभियान चला रहा है जो 15 सितंबर तक चलेगा। इस दौरान संस्था के जिलाध्यक्ष उबैदुल्लाह फैजी, तहसील अध्यक्ष मो. नसीम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें