फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: महिला प्रधान ने मानदेय से बनवा दी गांव की सड़क

Wed, 29 Oct 2025 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बेनीपुर नानकर गांव में मानदेय से प्रधान ने सड़क बनवाया। संवाद
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले में एक महिला प्रधान ऐसी भी है, जिन्होंने बीते चार वर्ष कार्यकाल के मानदेय का स्वयं उपयोग न कर गांव के विकास में खर्च कर दिया। उन्होंने चार वर्ष के मानदेय से जर्जर हो चुकी 400 मीटर लंबी गांव की प्रमुख सड़क का पुनर्निर्माण करा दिया, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में सहूलियत मिल रही है। खुनियांव ब्लॉक के ग्राम पंचायत बेनीपुर नानकार की प्रधान जय लक्ष्मी का यह कार्य अन्य पंचायत प्रतिनिधियों के लिए एक मिसाल बन चुका है।
विज्ञापन

खुनियांव ब्लॉक के ग्राम पंचायत बेनीपुर नानकार और इसके टोला कलवारी नानकार की संयुक्त आबादी करीब पांच हजार है। इस गांव के मुख्य मार्ग जो पंचायत भवन तक जाता है, इसका निर्माण 2015 में हुआ था।
यह सड़क क्षतिग्रस्त हो चुकी थी, जिससे दोनों गांव के लोगों एवं अधिकारियों व कर्मचारियों को पंचायत भवन तक आने-जाने में दिक्कत होती थी। वहीं ग्राम पंचायत प्रधान के कार्यकाल के अंतिम वर्ष में इस 400 मीटर लंबी सड़क के पुनर्निर्माण के लिए पर्याप्त बजट नहीं था, जिसे देखते हुए प्रधान जय लक्ष्मी ने बीते चार वर्ष में प्रत्येक माह मिलने वाले पांच हजार रुपये मानदेय को खर्चकर छठ पर्व के पहले इस सड़क की मरम्मत कराने की ठानी।
विज्ञापन

इस पर उनके पति व्यासजी पांडेय ने भी सकारात्मक रुप से सहयोग करते हुए निर्माण कार्य में सहभागिता निभाई। इससे इस सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया।
वर्ष 2021 में प्रधान पद संभालने वाली जय लक्ष्मी बीएड टीईटी पास है। पद मिलने के बाद से ही उन्होंने गांव में लगातार विकास कार्य को प्राथमिकता देते हुए, अंत्येष्टि स्थल, अन्नपूर्णा भवन, पंचायत भवन, पानी की टंकी व अमृतसर सरोवर का निर्माण कार्य कराया है। गांव के उमेश यादव व बालकेश्वर गुप्ता कहते हैं कि जबसे महिला प्रधान ने पद संभाला है, तबसे हुए विकास कार्य की बदौलत ग्राम पंचायत की सूरत बदल गई है।

बेनीपुर नानकर गांव में मानदेय से प्रधान ने सड़क बनवाया। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें