फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बूड़ा विद्यालय की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए हासिल किया ए ग्रेड

Sat, 29 Nov 2025 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
-लखनऊ में आयोजित 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी एवं ग्रैंड फिनाले में जिले के बर्डपुर ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बूड़ा के स्काउट-गाइड्स ने योग का किया प्रदर्शन
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। लखनऊ में आयोजित 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी एवं ग्रैंड फिनाले डायमंड जुबली जंबूरी में जिले के बर्डपुर ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बूड़ा के 17 स्काउट-गाइड्स ने ए ग्रेड में सफलता हासिल की। स्काउट-गाइड्स ने शानदार फिजिकल डिस्प्ले और योग प्रदर्शन कर सिद्धार्थनगर और उत्तर प्रदेश को गौरवान्वित किया। लखनऊ में आयोजित ऐतिहासिक आयोजन राष्ट्रीय मुख्यायुक्त प्रभात कुमार की देखरेख में संपन्न हुआ। इसमें देश के विभिन्न राज्यों के साथ सऊदी अरब, नेपाल, श्रीलंका एवं मालदीव से आए प्रतिभागियों सहित कुल 35846 स्काउट्स और गाइड्स ने हिस्सा लिया। राज्यपाल के समक्ष योग और उपमुख्यमंत्री के सामने संगीतमय प्रस्तुति दी। उद्घाटन सत्र में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की उपस्थिति में पूर्व माध्यमिक विद्यालय बूड़ा की टीम ने मुख्य मंच के सामने योग प्रस्तुति देकर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। रात्रिकालीन सत्र में स्काउट-गाइड टीम ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के सामने संगीतमय योग प्रदर्शन किया, जिसे काफी सराहना मिली। दूसरे दिन बूड़ा विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष योग प्रदर्शन किया। इस प्रस्तुति में उन्होंने सिद्धार्थनगर की काला नमक चावल की सांस्कृतिक पहचान का संदेश भी दिया, जिससे अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों का ध्यान आकर्षित हुआ।

ए ग्रेड से सिद्धार्थनगर ने बढ़ाया प्रदेश का मान
फिजिकल डिस्प्ले प्रतियोगिता में सिद्धार्थनगर, झांसी और इटावा की टीमों ने उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। बूड़ा विद्यालय की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ए ग्रेड हासिल किया, जो जनपद के लिए गौरव का विषय है। सिद्धार्थनगर से कुल 72 सदस्यीय स्काउट-गाइड्स ने कार्यक्रम में भाग लिया, जिसमें 31 स्काउट्स, 26 गाइड्स, 12 स्काउटर व तीन गाइडर शामिल रहे।
विज्ञापन

-
प्रशिक्षक एवं नेतृत्व दल
इसका नेतृत्व मंडल गाइड कंटीजेंट लीडर जिला गाइड कैप्टन अर्चना वर्मा ने किया। कार्यक्रम जिला स्काउट मास्टर महेश कुमार के निर्देशन में हुआ। इस मौके पर जिला संगठन आयुक्त अमित शुक्ला समेत हेमंत गुप्ता, अनुपम कुमार, कुलदीप कुमार, राजित कुमार, अभिषेक कुमार, आरिफ उस्मानी, अभिषेक यादव, इफ्तेखारुननिसा, राजकुमार पाल और हंसराज कुशवाहा की सहभागिता रही। बता दें कि इस उपलब्धि को स्काउटिंग के इतिहास में सिद्धार्थनगर की सबसे बड़ी सफलताओं में से एक माना जा रहा है, जिसने जिले की प्रतिभा और क्षमता को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें