फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: टीम ने 10 बकाएदारों का कनेक्शन काटा, 65 हजार वसूले

Sat, 20 Sep 2025 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिस्कोहर। बिजली निगम कठौतिया रामनाथ की ओर से जेई सिद्धार्थ शंकर गुप्ता के नेतृत्व में शनिवार को बिस्कोहर और जिगना फीडर क्षेत्र के बिस्कोहर तिराहा और पोखर भिटवा गांव में घर-घर राजस्व वसूली अभियान चलाया गया। इस दौरान बकाएदारों से 65 हजार रुपये के राजस्व की वसूली की गई और बकाया न जमा करने वाले 10 उपभोक्ताओं की बिजली काट दी गई। जेई सिद्धार्थ शंकर गुप्ता ने बताया कि बिजली बकाया के लिए घर-घर राजस्व वसूली अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान कैशियर अजय त्यागी, सत्य प्रकाश मिश्रा, प्रदीप पांडेय, अब्दुल हन्नान, मोहम्मद नईम, तौफीक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें