बांसी। मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह की अध्यक्षता और एसडीएम निखिल चक्रवर्ती की मौजूदगी में शनिवार को तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें 25 फरियादी पेश हुए, जिसमें चार मामले का मौके पर निस्तारण हुआ। समाधान दिवस में राजस्व के 10, पुलिस के पांच, विकास और विद्युत के दो-दो के अलावा अन्य छह मामले आए। इनका निस्तारण मौके पर नहीं किया जा सका। उन्हें संबंधित विभाग के अधिकारियों को सौंप कर निर्धारित समयावधि में निस्तारण का निर्देश दिए गए। समाधान दिवस में तहसीलदार पियूष श्रीवास्तव सहित सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।