फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: जीवन जीने की कला सिखाती है श्रीरामचरितमानस

Mon, 12 Oct 2026 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भनवापुर के बिजौरा में संगीतमयी श्रीराम कथा का शुभारंभ
विज्ञापन

भनवापुर। ब्लॉक क्षेत्र के बिजौरा गांव में रविवार रात संगीतमयी श्रीराम कथा का शुभारंभ हुआ। पहले दिन अयोध्या से आए कथावाचक बलराम दास ने श्रीरामचरितमानस की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि यह सभी ग्रंथों का सार है और मनुष्य को जीवन जीने की कला सिखाती है। भगवान श्रीराम का चरित्र सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक है। उनके आदर्श मानव मात्र के कल्याण का मार्ग दिखाते हैं।
विज्ञापन

कथावाचक ने कहा कि आधुनिकता के दौर में भी लोगों को अपनी सनातन संस्कृति और परंपराओं को नहीं भूलना चाहिए। श्रीरामचरितमानस की शिक्षाओं को जीवन में अपनाने से व्यक्ति का जीवन सफल हो सकता है। उन्होंने गुरु की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि ईश्वर तक पहुंचने का मार्ग गुरु ही दिखाते हैं। सच्चा गुरु वही है, जो अज्ञान रूपी अंधकार को दूर कर जीवन में ज्ञान का प्रकाश फैलाए।
विज्ञापन

इस दौरान आयोजक पप्पू अग्रहरि, अरविंद अग्रहरि, प्रवीण अग्रहरि, रामसागर, संदीप कौशल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें