2100 दीपों से सजा हूआ भारतभारी स्थित प्राचीन शिव मंदिर। संवाद
भारतभारी। दीपावली के अवसर पर शनिवार को भारतभारी स्थित ऐतिहासिक और पौराणिक तीर्थ सागर स्थल के प्राचीन शिव मंदिर पर 2100 अधिक दीप जलाकर दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इससे भारतभारी धाम जगमग हो उठा। दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन नगर पंचायत की ओर से किया गया। इसमें भक्तों ने भारी संख्या में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
दीप प्रज्वलन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह और एसडीएम राजेश कुमार ने कार्यक्रम की शुरुआत आरती के साथ की। उसके बाद दीप जलाकर शुभारंभ किया। राघवेंद्र सिंह ने कहा कि श्रीराम के भाई भरत से भारतभारी की पहचान है। ये भरत का शहर है। जो राम की नगरी के तरह ही जगमगा उठा है।
इस मौके पर तहसीलदार रवि यादव, चंद्र प्रकाश वर्मा, ईओ राजन गुप्ता, लवकुश ओझा, दशरथ चौधरी आदि मौजूद रहे।