उसका बाजार। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत जिला मॉनिटरिंग सेल और उसका बाजार पुलिस की प्रभावी पैरवी से मारपीट के 28 साल पुराने मामले में दोष सिद्ध हुआ। शनिवार को एसीजे (जेडी)-1 न्यायालय के न्यायाधीश आदेश कुमार श्रीवास्तव ने दोषी को जेल में बिताई गई अवधि के कारावास और 1400 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, थाना उसका बाजार में वर्ष 1997 में मारपीट और धमकी के आरोप में चनरैया निवासी राम बुझारत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले की सुनवाई पूरी होने के बाद न्यायालय ने उसे दोषी करार देते हुए सजा सुनाई।