फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: महंगाई-बेरोजगारी से तबाह हो चुकी है प्रदेश की जनता

Wed, 01 Oct 2025 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
पीडीए कार्यक्रम को संबोधित करते हए पूर्व प्रत्याशी उग्रसेन सिंह। स्रोत विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
शोहरतगढ़। विधानसभा क्षेत्र के नीबी गांव में मंगलवार को सपाइयों ने पीडीए के तहत पूर्व प्रत्याशी उग्रसेन सिंह की अध्यक्षता में चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस सरकार में महंगाई, बेरोजगारी, चोरी, डकैती बढ़ गई है। लोगों चैन से नहीं सो पा रहे हैं। किसान को खेतों में डालने के यूरिया व डीएपी नहीं मिल पा रहा है। उग्रसेन सिंह ने कहा कि विधानसभा का आगामी चुनाव देश और संविधान को बचाने का चुनाव है। भाजपा की सरकार लगातार संविधान और लोकतंत्र को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। आने वाले आगामी विधानसभा के चुनाव में पीडीएम भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकेगी। इस दौरान लवकुश सैनी, हरिद्वार, सुदामा बाबा, कपूर चंद्र प्रधान, निजामुद्दीन, नीरज चौरसिया, गुड्डू भईया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें