फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा पंडाल

Tue, 28 Oct 2025 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शाहपुर पुरानी बाजार में स्थित रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला का मंचन करते कलाकार। स्रोत विज्ञ
विज्ञापन
- शाहपुर पुरानी बाजार में 10 दिवसीय रामलीला के पहले दिन जुटी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
विज्ञापन

शाहपुर। श्रीरामलीला समिति शाहपुर पुरानी बाजार नगर पंचायत डुमरियागंज की ओर से सोमवार को रामलीला महोत्सव का आयोजन किया गया। पहले दिन नारद मोह से लेकर भगवान श्रीराम के जन्म का मंचन किया। इस दौरान पंडाल जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजते रहे। श्रद्धालुओं की भरी भीड़ रही।
विज्ञापन


शाहपुर पुरानी बाजार में स्थित रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला में किरदारों ने अपनी प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। इससे पहले विधि विधान से पूजा-अर्चना कर विश्व शांति की कामना की गई। समिति के अध्यक्ष मुकेश अग्रहरि ने कहा पिछले 65 वर्षों रामलीला का सजीव मंचन किया जा रहा है। पांच नवंबर तक चलने वाली रामलीला में नारद मोह, रावण का अत्याचार, शिव-पार्वती उपासना सहित कई प्रसंगों समेत मुकुट पूजन, शिव विवाह, मनु सतरूपा तप, रावण तप, रावण वेदवती संवाद का मंचन किया जाएगा। पहले दिन स्थानीय कलाकारों ने नारद मोह से लेकर भगवान श्रीराम जन्म तक की लीला का मंचन किया। इस दौरान कलाकारों ने भगवान श्रीराम के बाल्य स्वरूप की झांकी निकाली, जिसका दर्शन कर श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के गगनभेदी जयकारे लगाए। इससे वातावरण भक्तिमय हो गया। इस दौरान तिलक राम साहानी, अशोक जायसवाल, दिवाकर कसौधन, डब्लू जायसवाल, राजेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें