फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: हत्या और हादसे के बीच उलझी शाहिद की मौत की गुत्थी

Fri, 26 Dec 2025 10:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के परसा महापात्र गांव निवासी किशोर मोहम्मद शाहिद की मौत की गुत्थी उलझती जा रही है। परिजनों के आरोप के बाद चार लोगों पर हत्या की प्राथमिकी दर्जकर पुलिस घटना का पर्दाफाश करने में जुटी हुई है। इस दौरान पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह फेफड़ा फटना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

इसी बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शाहिद के ट्रैक्टर से गिरकर पहिया के नीचे आने की चर्चा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। वहीं अभी तक हुई जांच के आधार पर पुलिस भी इसे दुर्घटना मान रही है।
सदर थाना क्षेत्र के परसा महापात्र गांव में एक युवक की बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। क्षेत्र के परसा महापात्र गांव निवासी कमरजहां पत्नी हकीकुल्लाह ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया था कि बुधवार सुबह करीब छह बजे गांव के ही गुरबाज और अनूप अग्रहरि दो अन्य युवकों बिफई तथा राजन साथ घर पर आए और मोहम्मद शाहिद (16 वर्ष) को ईंट-भट्ठे पर काम करने के लिए ले गए। कमरजहां ने उन्हें रोका, लेकिन चारों ने कहा कि काम कराने के लिए लेकर जा रहे हैं। करमजहां ने आरोप लगाया कि शाम को शाहिद की हत्या करके लाश लाकर एक घर के सामने फेंककर चले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस शाहिद को लेकर लेकर अस्पताल गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों का आरोप है कि उनके बेटे की साजिशन हत्या की गई है।
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार लोगों पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस के सामने अभी तक जो तथ्य सामने आए हैं वह इस मौत के मामले को दुर्घटना करार दे रहे हैं। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोर की मौत की वजह दबाव से फेफड़ा फटने व अंदरूनी रक्तस्राव बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें