फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: एक डिग्री चढ़ा पारा, दिन में सताती रही धूप

Sat, 18 Oct 2025 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। पिछले कई दिनों से तापमान 30 डिग्री के करीब स्थिर होने से मौसम काफी सुहावना हो गया। लोगों को गर्मी से राहत मिल गई थी, लेकिन शुक्रवार से बदले मौसम के मिजाज ने एक बार फिर लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान बढ़ने के साथ लोगों को दिन में चिलचिलाती धूप सताने लगी है। सुबह और शाम के तापमान में भी इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम व अधिकतम तापमान में चार डिग्री का अंतर होने से लोगों को उमस का सामना करना पड़ रहा है। वहीं तापमान बढ़ने से दिन में धूप भी तीखी हो गई हैं। आलम यह हैं कि गर्मी बढ़ने से लोग पिछले दो दिनों से उमस का सामना कर रहे हैं। शुक्रवार की रात में लोगों को पंखा व कूलर का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें