फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नहाय-खाय के साथ कल से शुरू होगा सूर्योपासना का महापर्व

Thu, 23 Oct 2025 11:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
छठ पर्व को लेकर सज रहा शहर का जमुआर घाट। संवाद
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सूर्योपासना के महावर्प छठ नहाय-खास के साथ शनिवार से शुरू होगा। 28 अक्तूबर तक चलने वाले इस पर्व में 27 को डूबते हुए सूर्य को जबकि 28 को उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इसको लेकर जिले की 11 नगर पालिका और पंचायतें नदी के तट और घाटों को व्यवस्थित करने में जुटा गई हैं। घाटों पर रंग-बिरंगी डिजिटल लाइट के साथ सजाने का सिलसिला शुरू हो गया है। भजन गायक छठ गीत से महापर्व में चार चांद लगाने के साथ आस्था को और अटूट बनाने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन

त्योहार को देखते हुए व्रत रखने वाली महिलाएं परिवार और बच्चों के साथ बेदी को बनाने में जुटी हैं। बेदी को आकर्षक रंग से रंगने के साथ ही उसके आसपास सफाई करते हुए देखी गईं। वहीं, नगर के जमुआर घाट पर विसर्जित प्रतिमाओं के अवशेष सहित अन्य गंदगी को साफ करने में जुटे रहे। इसके अलावा रंग-रोगन का कार्य चलता रहा। बृहस्पतिवार को जिले के नगर पालिका और नगर पंचायत में तैयारियों के बारे में जानकारी ली गई तो हर जगह नगर प्रशासन की ओर से कार्य जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें