फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: चाचा और मासूम भतीजे की उठी अर्थी...रो पड़ा गांव

Thu, 04 Dec 2025 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शोहरतगंढ के धुसुरी बुजुर्ग गांव में चाचा भतीजे की अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भी, रोते विलखते लोग।
विज्ञापन
शोहरतगढ़। चिल्हिया थाना क्षेत्र के एनएच-730 पर बुधवार दोपहर में सड़क हादसे में धुसुरी बुजुर्ग निवासी सौरभ सिंह उर्फ रानू सिंह (46) और मझले भाई विप्लव सिंह के ढाई वर्षीय पुत्र उदित सिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन

पिता अखिलेश सिंह गम्भीर रूप से जख्मी हैं, जिनका इलाज मेडिकल काॅलेज में इलाज चल रहा है। पोस्टमार्टम के बाद गांव में चाचा भतीजे के शव गांव पहुंचते ही चीख-पुकार मच गई। एक साथ दोनों की अर्थी उठी तो हर किसी की आंखें नम हो गईं। परिजन दहाड़ मार कर रोने-बिलखने लेग। आसपास के गांवों में इस इस घटना से मातम पसरा है।
बाबा-चाचा के साथ गया था बाजार: उदित सिंह पुत्र विप्लव श्रीनेत तीन दिसंबर बुधवार दोपहर करीब 12 बजे अपने बाबा अखिलेश सिंह और चाचा महाराणा प्रताप सिंह के साथ कार से सिद्धार्थनगर आया था। सामान खरीदकर कार से लौट रहा था। कार चिल्हिया थाना क्षेत्र के महादेवा और बरगदवा गांव के बीच पहुंची ही थी कि सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही चाचा सौरभ सिंह उर्फ रानू सिंह की मौत हो गई। वहीं मासूम ने भी दम तोड़ दिया। बाबा भी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। लाश घर पहुंचने के बाद उदित की छह वर्षीय बड़ी बहन भी बार-बार रोते-रोते बेसुध हो जा रही है। उसे समझ नहीं आ रहा कि उसका भाई कहां चला गया, क्यों नहीं लौट रहा। वो कहती रही कि मम्मी, उदित को वापस ले आओ। ये मंजर देखकर मौजूद हर किसी कीं आखों से आंसू छलक आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें