फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बदल रही नगर पंचायत की सूरत, आवागमन में मिलेगी सहूलियत

Sun, 26 Oct 2025 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भनवापुर। जिले के अंतिम छोर पर बसे बढ़नी चाफा नगर पंचायत की सूरत अब बदल रही है। नपं की ओर से करीब चार करोड़ की लागत से सीसी रोड का निर्माण कार्य अपने अंतिम चरण में है, लोगों का कहना है कि अब नगर वासियों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। इसको करीब छह वर्ष पूर्व नपं का दर्जा मिला था।
विज्ञापन

नपं के वार्ड नंबर 13 में धर्मपुर प्राथमिक विद्यालय से पिच रोड और वहां से अष्टभुजा पांडेय के घर तक सीसी रोड का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। करीब 18.50 लाख की लागत के बन रही इस सीसी रोड का करीब निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।
नगर के वार्ड नंबर दो में करीब एक करोड़ की लागत से मुख्य मार्ग गोदाम के पास से राम अवतार के घर तक सीसी रोड और दुर्गा मंदिर तक, तोताराम के घर से नहर पुल तक का निर्माण कार्य अपने अंतिम चरण में है।
विज्ञापन

नगर पंचायत बढ़नी चाफा गांव के वार्ड तीन में सीता राम चौराहे से राम सुंदर पासवान के घर तक हो रहे करीब 39 लाख की लागत से सीसी रोड का निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है। वार्ड नंबर पांच में नहर पिच रोड से मिठाई लाल के घर तक करीब 32 लाख की लागत से सीसी रोड का निर्माण कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें