फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: राम विवाह की लीला ने मोहा मन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा पंडाल

Sat, 17 Oct 2026 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
भनवापुर क्षेत्र के गोपिया गांव में आयोजित रामलीला कार्यक्रम में श्रीराम-सीता विवाह का मंचन करते
विज्ञापन
गोपिया में रामलीला महोत्सव के दौरान श्रीराम-सीता विवाह का भावपूर्ण मंचन, देर रात तक जुटे रहे श्रद्धालु
विज्ञापन

भनवापुर। भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र के गोपिया गांव में चल रहे शारदीय रामलीला महोत्सव में बृहस्पतिवार की रात भगवान श्रीराम और माता सीता के विवाह प्रसंग का भावपूर्ण मंचन किया गया। कलाकारों ने आकर्षक अभिनय और प्रभावशाली संवादों के जरिए राम विवाह की लीला को जीवंत कर दिया। मंचन देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे और रामलीला पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।
कलाकारों ने धार्मिक परंपराओं और मर्यादाओं के अनुरूप विवाह प्रसंग का मंचन कर दर्शकों को रामायण की कथा से जोड़ा। भगवान श्रीराम और माता सीता के विवाह की मनोहारी लीला के दौरान पंडाल में भक्तिमय माहौल बना रहा। गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु देर रात तक मंचन का आनंद लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शारदीय रामलीला महोत्सव के आयोजन से गांव में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है। रामलीला के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीणों की सहभागिता से आयोजन की रौनक बढ़ रही है।
इस दौरान सुशील पांडेय, मनीष पांडेय, विजय यादव, लवकुश यादव, विष्णु पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें