फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: जिले को मिले ट्रैफिक इंस्पेक्टर बेहतर होगी यातायात व्यवस्था

Mon, 25 Aug 2025 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले में यातायात व्यवस्था जल्द ही बेहतर होने वाली है। ट्रैफिक पुलिस में अब इंस्पेक्टर की तैनात के साथ ही संख्या बढ़ जाएगी। 25 नए यातायात पुलिस कर्मियों को शासन ने जिले में तैनाती की अनुमति प्रदान की है। इसमें व्यवस्था संभालने के प्रशिक्षित पुलिसकर्मी तैनात होंगे, जिससे यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सके।
विज्ञापन

बढ़ते हुए सड़क हादसे को लेकर सरकार और समाजसेवी संस्थाएं कई अभियान चला रही हैं। कड़े कानून बनाए जा रहे हैं, बावजूद इसके सड़क हादसों में कमी के बजाए संख्या बढ़ा रही है। वहीं, बाजार, कस्बों और चौराहों पर जाम की स्थिति बनी रह रही है। इसके पीछे सबसे बड़ी समस्या यातायात में जवान की कमी है। जिले में ट्रैफिक में एक इंस्पेक्टर तक नहीं है। टीएसआई के भरोसे व्यवस्था चल रही है। इसमें चार दरोगा और कांस्टेबल सहित 20 से अधिक जवान हैं जो अनुपात का 60 प्रतिशत ही हैं। इसमें भी अकसर वीआईपी कार्यक्रम, मेला ड्यूटी में जाते रहते हैं, जिससे संख्या और कम हो जाती है।
अब इस समस्या से मुक्ति मिलने वाली है। क्योंकि, जनपद का न सिर्फ इंस्पेक्टर मिल जाएंगे बल्कि बल का मजबूत बनाने के लिए 24 और जवानों की तैनात की जा रही है। एक एसआई, सात हेड कांस्टेबल, 16 कांस्टेबल मिले हैं जो जिले में जल्द ही तैनात हो जाएंगे। संख्या ही संख्या के बढ़ने से जागरूकता चेकिंग व्यवस्था बेहतर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में टीएसआई अमरेश कुमार यादव ने बताया कि तैनाती की जानकारी मिली है। इससे कर्मियों की कमी पूरी हो जाएगी, जिससे व्यवस्था और बेहतर हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें