खेसराहा। साइबर फ्रॉड का शिकार बने भूपतजोत निवासी सुनील कुमार शुक्ल के ठग लिए गए 4999 रुपये पुलिस की सक्रियता से वापस मिल गए। मामला 11 नवंबर का है।
सुनील के मोबाइल पर गूगल पे इनाम के नाम पर फ्रॉड ने फोन कर ओटीपी लिया और खाते से 4999 रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने तत्काल 1930 हेल्पलाइन और खेसरहा थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने छानबीन शुरू की।
करीब एक माह बाद 17 दिसंबर को ठगी गई पूरी रकम सुशील के खाते में वापस करा दी गई। उप निरीक्षक रवि प्रताप सिंह सेंगर और महिला सिपाही रंभा यादव की सक्रिय भूमिका सराहनीय रही। थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र ने अनजान कॉल पर ओटीपी साझा न करें और साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत शिकायत करें।