फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नहीं बनी पुल की एप्रोच आवागमन में परेशानी

Tue, 07 Oct 2025 10:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शोहरतगढ तहसील क्षेत्र के मेहनौली गांव के पास वांनगंगा नहर पर बने पुल का एप्रोच क्षतिग्रस्त। संव
विज्ञापन
पकड़ी बाजार। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के मेहनौली गांव के पास बानगंगा नहर कैनाल पे बने पुल का एप्रोच क्षतिग्रस्त हो जाने से राहगीरों को आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के बाद सड़क कीचड़ से सन गई है, जिससे आवागमन और कठिन हो गया है। मेहनौली गांव के पास बानगंगा नहर कैनाल पर लाखों की लागत से करीब तीन वर्ष पहले सिंचाई विभाग की ओर से पुल का निर्माण किया गया है। निर्माण कार्य के दौरान पुल के एप्रोच को सही तरीके से नहीं बनाया गया है, जिसके चलते बारिश के समय इस पुल के दोनों तरफ एप्रोच पर डाली गई मिट्टी बारिश से क्षतिग्रस्त हो गई है।
विज्ञापन

इसके चलते इस पुल से राहगीरों को चार पहिया और दो पहिया वाहन को लेकर आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पुल के लिए लोग अनेक बार कह चुके हैं पर अभी तक इसको सही नहीं किया गया, जिससे इसकी स्थिति अभी वैसे बनी हुई है। क्षेत्र के हरि गोविंद उपाध्याय, प्रधान प्रतिनिधि रामू साहनी, डब्लू साहनी, नरसिंह पांडेय, चंदन उपाध्याय, प्रदीप कुमार पांडेय आदि सही कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें