फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: थानोदार पर रुपये मांगने और धमकाने का आरोप

Tue, 03 Feb 2026 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसियापुर। चिल्हिया थानाध्यक्ष के खिलाफ एक व्यक्ति के तीन हजार रुपये मांगने और फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इसका उसने एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया है। पीड़ित ने आईजीआरएस के माध्यम से भी शिकायत की है। वहीं, थानाध्यक्ष ने आरोप को निराधार बताया है। हालांकि, वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

जोगिया थाना क्षेत्र के पिपरहवा का रहने वाले राजकुमार ने 29 दिसंबर को चिल्हिया एसओ पर धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने बताया कि उसने आईजीआरएस व सीओ शोहरतगढ़ को भी शिकायती पत्र भेजा है। उसने बताया कि वह चिल्हिया थाना क्षेत्र के करौंदा नानकार चौराहे पर स्थित देवी शराब के ठेके के पीछे चार साल से दुकान करता है। बीते 29 दिसंबर को सायं लगभग छह बजे एसओ कई पुलिसकर्मियों के साथ करौंदा चौराहे पर उसकी दुकान पर आए, जहां उसको गाली देते हुए फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। तीन हजार रुपया न देने पर उसकी दुकान व सामान फेंकवा देने की भी धमकी भी दिया गई है। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है।
इस संबंध में एसओ चिल्हिया राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि आरोप पूरी तरह से गलत है। आरोप लगाने वाला दुकान पर बैठाकर शराब पिला रहा था। इसलिए कार्रवाई की गई तो आरोप लगा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें