फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: खूनी संघर्ष के बाद तनाव गांव छावनी में तब्दील

Sun, 16 Nov 2025 11:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
इटवा। गोल्हौरा थाने के बसडीला गांव में शनिवार को सुबह खेती की भूमि के विवाद में दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति है। पुलिस ने पूरे गांव को छावनी में तब्दील कर दिया है।
विज्ञापन

22 बीघा खेल की जुताई के लिए पहुंचे चार लोगों को ट्रैक्टर से कुचलकर जान से मारने की कोशिश भी की गई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, 22 बीघा जमीन को लेकर शनिवार को दो पक्षों में वर्षों से मुकदमा चल रहा था। वर्ष 2023 में फैसला रमाकांत पांडेय के पक्ष में आया। इसके बाद यह पक्ष खेत की जुताई-बुवाई करने लगा। वहीं दूसरा पक्ष ओमकार पांडेय, हरिओम पांडेय निवासी बसडीला का दावा था कि वे इस जमीन पर स्टे ऑर्डर ले आए हैं, इसलिए जुताई रोक देनी चाहिए।
विज्ञापन

शनिवार सुबह विवाद फिर भड़क गया। संदीप उर्फ हिमांशु पांडेय (24) ट्रैक्टर लेकर खेत में जुताई करने पहुंच गए। इसे रोकने के लिए दूसरा पक्ष मौके पर पहुंचा और 112 नंबर पर सूचना भी दी। इस दौरान दिलीप पांडेय (32) और शकुंतला (35) ट्रैक्टर के सामने खड़े होकर जुताई रोकने लगे। स्थानीय लोगों के अनुसार तभी ट्रैक्टर चालक संदीप उर्फ हिमांशु ने ट्रैक्टर दोनों के ऊपर चढ़ा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें