फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: शीतलहर व ठंड से बचाने के लिए बनाया गया अस्थाई रैन बसेरा

Wed, 17 Dec 2025 11:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। पिछले तीन दिन से क्षेत्र में पड़ रही कड़ाके की ठंड और शीतलहर के प्रकोप से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ठंड से सबसे ज्यादा दिहाड़ी मजदूर और गरीब तबके के लोग प्रभावित हैं। उन्हे ठंड से राहत पहुंचाने के लिए बुधवार की शाम से नगर पंचायत प्रशासन ने डुमरियागंज नगर क्षेत्र के नौ सार्वजनिक स्थानों पर अलाव का प्रबंध करने के साथ नगर पंचायत कार्यालय पर अस्थाई रैन बसेरा स्थापित कराया गया। जहां पर मुसाफिरों और गरीब मजदूर के सोने और खाने पीने और प्रकाश सहित मूलभूत सुविधाएं की गई हैं।
विज्ञापन

ईओ सचिन कुमार पटेल ने बताया कि बुधवार की शाम से डुमरियागंज तहसील परिसर, मंदिर चौराहा, जिला परिषद मार्केट, रोडवेज बस स्टैंड, जच्चा बच्चा केंद्र अस्पताल, बेदौला चौराहा, खीरा मंडी, शाहपुर चौराहा और नगर पंचायत कार्यालय स्थित रैन बसेरा के पास अलाव जलवाया जा रहा है।।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें