फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: तापमान स्थिर, रात में पछुआ ने बढ़ाई गलन

Sat, 13 Dec 2025 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले में शनिवार को पछुआ हवाओं ने एक बार फिर लोगों को ठंड का अहसास कराया। सुबह से ही सूरज घने कोहरा की चादर के पीछे छिपा रहा, जिससे पूरे दिन लोगों को गलन सताती रही। वहीं, रात में 10 से 12 किमी की रफ्तार से चल रही पछुआ से गलन बढ़ गई, जिसने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

मौसम में बदलाव की वजह से शाम को घना कोहरा छाने के साथ ही दृश्यता बेहद कम हो जा रही है। हालात ऐसे रहे कि सड़क पर वाहन की रफ्तार मंद पड़ गई। पछुआ चलने से शीतलहर जैसे हालात बन गए।
बाजारों में सामान्य से कम भीड़ रही जबकि जरूरत के बिना लोग घरों से बाहर नहीं निकले। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में कोहरा और ठंड और भी बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

विभाग ने लोगों को सुबह-शाम सतर्क रहने और बच्चों और बुजुर्गों को ठंड से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगे और भी ठंड बढ़ेगी। इससे लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें