फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बढ़ा तापमान... सूरज की तपिश से हल्की हुई सर्दी

Fri, 28 Nov 2025 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शहर में सुबह ठंड के बाद दोपहर में धूप होने पर हल्का कपड़ा पहन कर निकले लोग। संवाद - फोटो : स्रोत:कर्मी
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। पिछले कई दिनों से बढ़ रही ठंड से लोगों को शुक्रवार को राहत मिली। तेज धूप खिलने से शुक्रवार को तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। वहीं मौसम का मिजाज बदलने से दिन में बाहर निकलने वाले लोगों को तेज धूप से गर्मी का भी अहसास हुआ।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह से ही सूरज ने अपना रौद्र रूप दिखाया, जिससे लोगों को तल्ख धूप का सामना करना पड़ा। हालांकि करीब 11 बजे तक लोगों को गर्म कपड़ा के बीना वाहन चलाने में कठिनाई का सामना करना पड़ा। वहीं दोपहर में लोगों को गर्म कपड़े पहनने पर गर्मी का अहसास हुआ और पसीना भी हुआ, लेकिन छांव वाले स्थान पर स्थिति सामान्य रही। इससे लोग धूप के तेज और पिछले दिनों की अपेक्षा ठंड से भी राहत पाए।
बदलते मौसम से लोगों को ठंडक का सामना करना पड़ा, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो दिनों तक तापमान में बढ़ोतरी होगी, जिससे लोगों को सुबह-शाम के ठंड से भी राहत मिलेगा। मौसम में इस तरह के हो रहे बदलाव से अब मेडिकल कॉलेज में भी सर्दी जुकाम के मरीज बढ़ गए हैं जबकि पछुआ के चलने से लोगों को बाइक पर गर्म कपड़ा पहनना पड़ रहा है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने दिसंबर माह से ठंड बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें