फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: खेसरहा के किशोर की मुंबई में संदिग्ध हालात में मौत

Sun, 09 Aug 2026 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
घोसियारी। खेसरहा थाना क्षेत्र के घोसियारी बाजार निवासी 17 वर्षीय किशोर की शनिवार रात मुंबई में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। रविवार को शव आने की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से गांव का माहौल भी गमगीन हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार घोसियारी बाजार निवासी प्रिंस अग्रहरि पुत्र राम सजीवन अग्रहरि करीब चार माह पहले अपने पिता और दो भाइयों के साथ मुंबई कमाने गया था। उसके पिता और दोनों भाई वहां निजी फास्ट फूड की दुकान चलाते हैं। प्रिंस भी उनके साथ रहकर काम में हाथ बंटाता था। बताया जा रहा है कि शनिवार रात अचानक प्रिंस की अचानक तबीयत खराब हो गई। परिजन आनन-फानन में उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर की अचानक मौत की खबर से परिजन सदमे में हैं।
प्रिंस तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। परिजन के अनुसार नवंबर में उसकी बहन की शादी होनी है। शादी की तैयारियों और खर्च के लिए परिवार के लोग मुंबई में मेहनत कर रहे थे। परिवार के लोग भविष्य की तैयारियों में जुटे थे लेकिन इसी बीच प्रिंस की मौत से खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें