फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: किशोर ने तीन साल की बच्ची से किया दुष्कर्म

Tue, 03 Feb 2026 11:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। नगर के एक मोहल्ले में दुकान पर एक काम करने वाले एक 15 वर्षीय किशोर ने दुकानदार की तीन साल की बेटी से दुष्कर्म किया। सोमवार देर शाम हुई इस वारदात के मामले में पुलिस ने दुष्कर्म, पाॅक्सो एक्ट सहित अन्य धारा में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, बच्ची का माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है, जहां उसकी हालत अब ठीक बताई जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, नगर के एक मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति की नगर में ही जूस की दुकान है। दुकान पर एक किशोर काम करता था। परिवार के लोगों के मुताबिक सोमवार शाम को बच्ची खेल रही थी। इसी बीच आरोपी उसे बहला-फुसलाकर लेकर चला गया। इस दौरान उसके साथ दुष्कर्म किया और भाग निकला। बच्ची की हालत देखकर उससे बात की तो उसने किसी तरह जानकारी दी। पुलिस को जानकारी देने के साथ ही परिवार के लोग बच्ची को माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज लेकर गए, जहां उसका इलाज शुरू हुआ।
शहर कोतवाल दुर्गा प्रसाद ने बताया कि पिता की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म और पाॅक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें