फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: खुले केबल की चपेट में आकर किशोरी झुलसी

Sat, 10 Oct 2026 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
पोखरे के पास बिजली के केबल की चपेट आने के बाद घायल का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी में हुआ उ
विज्ञापन
ढेबरुआ। पोखरे के पास खुले में पड़े बिजली के केबल की चपेट में आने से शुक्रवार सुबह 15 वर्षीय किशोरी झुलस गई। परिजन किशोरी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी ले गए, जहां उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, रेकहट गांव निवासी रमेश कुमार की पुत्री काजल शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे बकरी चराने गई थी। इसी दौरान पोखरे के पास पड़े बिजली के केबल की चपेट में आने से वह करंट से प्रभावित होकर झुलस गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उसे तत्काल पीएचसी बढ़नी ले गए।
वहां ड्यूटी पर तैनात डॉ. प्रदीप वर्मा ने किशोरी का उपचार किया। हालत में सुधार होने पर उसे घर भेज दिया गया। घटना के बाद खुले में पड़े बिजली के केबल से आसपास आने-जाने वाले लोगों और पशुओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें