फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: संदिग्ध हालात में किशोरी की मौत, फंदे से लटका मिला शव

Mon, 26 Oct 2026 11:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव का बताई जा रही है घटना, ब्लैकमेलिंग से परेशान और युवक की ओर से धमकाने की बात आ रही है सामने
विज्ञापन

- परिवार की ओर की ओर से नहीं दी गई है कोई नामजद तहरीर, सूचना पर पुलिस करा रहा पोस्टमार्टम
मिश्रौलिया। क्षेत्र के एक गांव में रविवार रात एक 17 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घर में टिनशेड के नीचे बांस से दुपट्टे के सहारे उसका शव लटका हुआ मिला। परिजन ने एक युवक पर किशोरी को ब्लैकमेल करने और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। हालांकि, इस मामले में परिवार ने सिर्फ पोस्टमार्टम कराने के लिए तहरीर दी है।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती का शव रविवार सुबह कमरे में टिनशेड में लगे बांस के सहारे दुपट्टा से लटका हुआ मिला। मृतका की भाभी के अनुसार उसकी ननद पिछले एक साल से क्षेत्र के ही एक गांव निवासी युवक से बातचीत करती थी। आरोप है कि युवक ने किशोरी को बुलाकर उसका अश्लील वीडियो बना लिया था। इसके बाद वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे परेशान करता था। उसका यह भी आरोप है कि युवक ननद को गाली देने के साथ धमकी देता था कि यदि वह किसी दूसरे व्यक्ति से बात करेगी तो उसका वीडियो वायरल कर देगा। इससे किशोरी काफी डरी हुई थी।
विज्ञापन

परिजन के मुताबिक, रविवार रात युवक ने मुंबई से ननद को फोन किया था। वह घर में फोन पर बात कर रही थी। इसके बाद क्या हुआ, इसकी जानकारी परिजन को नहीं हो सकी। सोमवार सुबह किशोरी के दादा पशुओं को चारा देने के लिए उठे और घर का दरवाजा खोला तो मधु का शव देखकर उन्होंने शोर मचाया, जिसके बाद घर में चीख-पुकार मच गई। हालांकि, परिजन यह आरोप मौखिक रूप से लगा रहे हैं। अभी तक कोई नामजद तहरीर नहीं दी गई है। केवल पंचायतनामा और पोस्टमार्टम के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया है।
विज्ञापन

इस संबंध में थाना प्रभारी शिवाकांत राय ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद और जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें